बदायूं। भगवद गीता का ज्ञान प्रत्येक छात्र को हो, इसके लिए शासन की ओर से पहल की गई है। इसका अनुपालन जिले के विद्यालयों में भी कराया जाएगा। इसकी शुरुआत जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों से होगी।
डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों की एक-एक इच्छुक छात्र-छात्राओं को भगवद गीता की पुस्तक भी भेंट की जाएगी। इसके बाद अध्यापक उन्हें ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से गीता के शाब्दिक अर्थ, उद्देश्य व जीवन में भागवत गीता के महत्व की जानकारी देंगे। इसके बाद प्रत्येक माह भगवद गीता पुस्तक के संबंध में छात्राओं को जिला स्तर पर आमंत्रित कर जीवन में भगवद गीता पुस्तक में दिए गए उपदेशों के महत्व विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रस्तुत भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्र छात्राओं को जीवन में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है।