टिथोनस में हुई ओपन प्रतियोगिता
उझानी रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में आज शतरंज की ओपन प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर एक-दूसरे को मात दी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए स्कूल के प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने कहा कि खेलों के महत्व को अध्य्यन के बोझ तले दबने नहीं देना है। खेलों के लिए नये जमाने के होनहार नौजवान तैयार किए जाने हैं। प्रधानाचार्य डॉ.श्यामेश न कहा कि शतरंज एक पुराना भारतीय खेल है,जिसमें मस्तिष्क का अच्छा व्यायाम होता है। छात्र जीवन में इसका सीधा अनुप्रयोग है। प्रत्येक खेल को पाठ्यक्रम के साथ पूरी संजीदगी से सिखाया जा रहा है।
प्रतियोगिता प्रभारी नकी अहमद ने कहा कि कक्षाबार बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बड़े ही उत्साह से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अर्जित शर्मा, रिया आरिफ, लक्ष्य भारद्वाज, शुभ्रा माहेश्वरी, आयुष गुप्ता, काव्या सिंह, आयूष तोमर, निर्भय सिंह, गुंजन शर्मा विजयी रहे। इस मौके पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।