ब्लॉक जगत के प्राथमिक विद्यालय में पेटिंग के साथ बच्चे। स्रोत विभाग
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को नेशनल स्पेस डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। संविलियन विद्यालय हर्रामपुर, पीएमश्री संविलियन विद्यालय आमगांव, उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया समेत जनपद के सभी विद्यालयों में बच्चों को अंतरिक्ष की जानकारी दी गई। कहीं बच्चों ने रॉकेट और सेटेलाइट के मॉडल बनाए, तो कहीं प्रश्नोत्तरी और प्रदर्शनी ने कार्यक्रम में जान डाल दी।
हर्रामपुर के बच्चों ने अंतरिक्ष विज्ञान के महत्व पर गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं। आमगांव के बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए चंद्रयान-3 और आदित्य मिशन की तस्वीरें उकेरीं। मझिया के विद्यालय में भी प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बच्चों ने ग्रह-नक्षत्रों के मॉडल तैयार किए। कई विद्यालयों में आईसीटी लैब और प्रोजेक्टर के जरिए विद्यार्थियों को अंतरिक्ष मिशनों से जुड़ी फिल्में दिखाई गईं। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नेशनल स्पेस डे बच्चों में विज्ञान सीखने की ललक जगाने का अवसर है। इस तरह के आयोजन उनके भविष्य को नई दिशा देते हैं। गांव-गांव के विद्यालयों में बच्चों की उमंग और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा ने इस आयोजन को खास बना दिया।
ब्लॉक जगत के प्राथमिक विद्यालय में पेटिंग के साथ बच्चे। स्रोत विभाग