फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कुपोषण मुक्त करने पर दिया जोर

Fri, 26 Jun 2015 12:27 AM IST
वजीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना विभाग के तत्वावधान में राज्य पोषण मिशन के तहत ग्रीन हाउस में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ परियोजना निदेशक राम रक्षपाल यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। यादव ने कहा कि शासन की योजना को आगे बढाकर वच्चों को कुपोषण से बचाने के लिये सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा। जिला कृषि अधिकारी ने वच्चों को बाल विकास परियोजना विभाग, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग को मिलजुल कर कार्य करने पर जोर दिया। एसडीएम बिसौली गुलाब चंद ने कहा कि आंगनबाड़ी इस कार्य को करने के लिये बेहतर इकाई है। बच्चे के जन्म से ही उसकी ग्रोथ तथा विकास को नोट करने की आवश्यकता से अभिभावकों को जागरूक कराना होगा। कार्यक्रम में पूर्व मावि गोठा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी अल्पना जौहरी ने कार्यकत्रियों को और अधिक लगन से कार्य करने को प्रेरित किया। संचालन डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर राजेश कुमार सक्सेना, चंदा देवी, माधुरी देवी, नेत्रपाल सिंह चौहान, विजेंद्र सिंह, रूपकिशोर, नरेंद्र, अरविंद सक्सेना, सुनीता सिह, मंजुला, जाबिरा, रानी बी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें