फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेलते-खेलते बाजार पहुंच गई बच्ची, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
बच्ची को परिजनों के सुपुर्द करती थाना कुंवरगांव की मिशन शक्ति टीम। स्रोत - विभाग
विज्ञापन
कुंवरगांव। खेलते-खेलते घर से निकली तीन साल की बच्ची बाजार पहुंच गई। परिजनों से बिछड़कर कस्बे में अकेले घूम रही बच्ची पर मंगलवार को मिशन शक्ति टीम की नजर पड़ी तो उसे अपने संरक्षण में लेकर परिजनों की तलाश की। बच्ची की पहचान कर उसे सकुशल पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन




मंगलवार को मिशन शक्ति टीम को कस्बे में करीब तीन साल की बच्ची अकेले घूमती मिली। बच्ची नाम और पता बताने में असमर्थ थी। टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। पूछताछ और जानकारी जुटाने पर उसकी पहचान वार्ड नंबर आठ निवासी तालीब हुसैन की बेटी आफिया के रूप में हुई। पता चला कि बच्ची खेलते-खेलते घर से निकलकर बाजार पहुंच गई थी। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि पुलिस ने बच्ची को उसके पिता और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कांस्टेबल राजेश कुमार, महिला हेड कांस्टेबल मीना देवी, नीलम सक्सेना और महिला कांस्टेबल मंजू ने बच्ची के परिजनों को खोजा। संवाद

उझानी पुलिस ने भी मासूम को परिजनों से मिलाया
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी बबली पत्नी सचिन अपनी दो साल की मासूम बेटी झलक के साथ मंगलवार पूर्वाह्न बाजार आईं। बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के पास झलक अचानक ही गुम हो गई।
विज्ञापन

खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं लगा तो बबली कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को अवगत कराया। खोजबीन के दौरान झलक पुलिस कर्मियों को बाजार में मिल गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मासूम के उसके परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें