फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालक की मौत, परिवार के तीन लोग बीमार

Sun, 24 Apr 2016 11:29 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मौसम में तब्दीली के साथ संक्रामक रोगों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। उसहैत के गांव कोनका नगला में संक्रामक रोगों की चपेट में एक ही परिवार के चार लोग आ गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पांच साल के बालक गौरव की मौत हो गई। बाकी तीन लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें भी दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी यह पता नहीं लग सका है कि इन लोगों को कौन सा बुखार है। नमूनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उसहैत थाने के गांव कोनका नगला निवासी हरीश चंद्र की पत्नी हर प्यारी (28), दो जुड़वां बेटे सौरभ (5), गौरव (5) और बृजमोहन (3) को शनिवार को तेज बुखार आ गया। हरीशचंद्र ने पहले तो इन लोगों को उसहैत स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाया। यहां फायदा न होने पर चारो लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को गौरव की मौत हो गई। बाकी तीनों लोगों का इलाज चल रहा है। सौरभ और बृजमोहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। संक्रामक रोगों को लेकर  लोगों में दहशत है। इधर, अब तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम भी कोनका नगला नहीं पहुंची है।
बाक्स
डायरिया के रोगियों में 30 फीसदी तक इजाफा
बदायूं। गर्मियों के साथ डायरिया का प्रकोप भी शुरू हो गया है। अप्रैल के दो सप्ताह में डायरिया के मामलों में अचानक 30 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला है। संक्रामक रोगों पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग में संक्रामक रोग नियंत्रण सेल है। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों से यह सेल आंकड़े जुटाती है। अप्रैल में अब तक मिले आंकड़े चौंकाने वाले हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि इन आंकड़ों में निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लोग शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

-----
पूरी नजर रखी जा रही है। सभी सीएचसी, पीएचसी को संक्रामक रोगों को लेकर एलर्ट कर दिया गया है। दवाओं की भी कोई कमी नहीं है। संक्रामक रोगों की खबर मिलने पर तुरंत टीमों को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. कौशल गुप्ता, प्रभारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें