फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाक अधीक्षक  को  डबल चार्ज से हटाया

Thu, 01 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
मुख्य डाक अधीक्षक  को  डबल चार्ज से हटाया - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 डाक विभाग में एटीएम कार्ड चोरी कर ग्राहकों के खातों से करीब 25 लाख रुपये के गबन की जांच ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है। घोटाला सामने आने के बाद बंद की गई डाक विभाग की एटीएम सेवा डेढ़ महीने के बाद भी चालू नहीं हो सकी है। इधर, डबल चार्ज पर बरेली से बदायूं भेजे गए मनोज कुमार को बदायूं के मुख्य डाक अधीक्षक पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर मेरठ से आए अरविंद कुमार शर्मा को मुख्य डाक अधीक्षक बनाया गया है। घोटाला के दौरान बदायूं में तैनात रहे मुख्य डाक अधीक्षक आरबी मिश्रा को यहां से हटाकर पहले ही मुरादाबाद भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

डाक विभाग ने कुछ दिन पहले ही एटीएम सेवा शुरू की थी। डाक कर्मियों ने एटीएम लिंक वाले 248 खातों के एटीएम कार्ड चोरी करने के बाद करीब 25 लाख रुपये गबन कर लिया था। खुलासा होने पर सहायक अधीक्षक डाक घर पूर्वी सुनत गुड़वा ने 10 जुलाई को सिविल लाइंस थाने में डिप्टी पोस्टमास्टर अखिलेश गुप्ता पुत्र हरीओम गुप्ता और बैंक सहायक अखिलेश पुत्र रामविलास के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डाक कर्मी श्रीकांत, एके गुप्ता, अरविंद वर्मा और जेके गर्ग को निलंबित कर दिया गया।
घोटाला खुलने के बाद 12 जुलाई को डाक विभाग के सिस्टम मैनेजर सचिन वर्मा ने खुदकुशी कर ली तो विभाग में हड़कंप मच गया। मुख्य डाक अधीक्षक आरबी मिश्रा को हटा दिया गया। बरेली में तैनात डाक अधीक्षक को बदायूं का भी चार्ज दे दिया गया। एटीएम सेवा को तत्काल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया। डेढ़ महीने के बाद भी जांच अधर में लटकी हुई है। अब मनोज कुमार को हटाकर बदायूं में मुख्य डाक अधीक्षक के पद पर मेरठ से आए अरविंद कुमार शर्मा को तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन

पांच सदस्यों की टीम कर रही जांच
बदायूं। घोटाला की जांच के लिए विभाग ने पांच सदस्यों की टीम बनाई है। एफआईआर के आधार पर पुलिस चोरी और धोखाधड़ी के मामले में जांच कर रही है। वहीं विभागीय टीम अपनी जांच कर रही है। अब तक पांच लाख रुपये का घोटाला ट्रेस किया जा चुका है। पांच सदस्यीय टीम में डाक विभाग के एएसपी कृष्णचंद्र, नरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर आरबी सिंह, लक्ष्मण सिंह और सीआई विकास सोनी शामिल हैं। विभागीय जांच टीम के निशाने पर एटीएम लिंक 248 खाते हैं।
मामले में जांच चल रही है। चार्ज संभालने के बाद पूरे मामले में जानकारी जुटा रहा हूं। पांच सदस्यों की टीम भी जांच कर रही है। उपभोक्ताओं का कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। जानकारी में आया है कि काफी गबन ट्रेस हो गया है। इस बारे में अभी बताना जल्दबाजी होगी। 
विज्ञापन

- अरविंद कुमार शर्मा, मुख्य डाक अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें