फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव, बूथ-बूथ से सीएम की सभा में पहुंचेंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
सहसवान में मुख्यमंत्री की सभा स्थल का निरीक्षण करते भाजपाई। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहसवान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है। रविवार को जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक कर कार्यकताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। इसके साथ ही प्रस्तावित सभा स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार बदायूं आ रहे हैं। उनकी सहसवान की जनसभा को लेकर भी कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, जिले में सहसवान ही एक इकलौती विधानसभा सीट ऐसी है जहां कभी भाजपा प्रत्याशी नहीं जीता। यादव, मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र में भाजपा योगी की सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर पड़ोसी जिले संभल की गुन्नौर विधानसभा सीट पर भी संदेश देने की कोशिश करेगी। रविवार को जनसभा स्थल पर बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटने के साथ यह भी तय किया गया कि मुख्यमंत्री की सभा में गांव-गांव और बूथ-बूथ से कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए।
बैठक में हरीश शाक्य, उमेश राठौर, जितेंद्र यादव, सुभाष चंद्र गुप्ता, गजेंद्र यादव, कुलदीप गुप्ता, अजीत वैश्य, सुधीर श्रीवास्तव, प्रदीप चौधरी, गोविंद स्वरूप पाठक, हरिओम पाराशरी, नेकपाल कश्यप, सुभाष गौड़, अबढर शर्मा, दीक्षा माहेश्वरी, देवसिंह यादव, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें