बदायूं। यूपी के मुकाबले पंजाब और हरियाणा में शराब के दाम कम हैं। ऐसे में बसों व दूसरे वाहनों से चुनाव व होली पर वहां से भारी मात्रा में शराब आने की आशंका है। इसे लेकर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है।
चेकिंग के आदेश डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने दिए हैं। बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से बसों में चेकिंग की। शराब की दुकानों को भी चेक किया गया। जिला आबकारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि अन्य प्रांतों से अवैध शराब की आमद आमतौर पर चुनाव व होली पर बढ़ जाती है। इसी को लेकर उझानी, बिल्सी नाका, कछला नाका पर वाहनों की चेकिंग की गई। संवाद