फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हज कराने के नाम पर ठगे 5.80 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Sep 2024 08:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय निवासी मोहम्मद असलम ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि हज के नाम पर उसने 5.80 लाख रुपये ले लिए। लेकिन, हज को नहीं भिजवाया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

असलम ने बताया है कि अक्तूबर 2023 को वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय शाह जमाल नाम का व्यक्ति दुकान पर आया और बोला कि वह हज और उमराह कराने का टूर कराने का काम करता है। उसकी फर्म दिल्ली में रजिस्टर्ड है। हज का टूर 5,80,000 रुपये में करवाएगा। यह बात सुनकर असलम ने कहा कि उसे भी हज करने जाना है। इस बाबत करीब एक माह तक उससे मोबाइल फोन से बात हुई। हज कराने को लेकर सभी बातें तय होने के बाद उसको चार बार में पूरा पैसा फोन पे के माध्यम से दे दिया गया। लेकिन समय आने पर उसने हज भेजने से मना कर दिया और एक लाख रुपये की और मांग करने लगा। रुपये वापस करने को कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें