फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मां की गैरइरादतन हत्या में पुत्र व दो पुत्र बधुओं पर चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 11 जनवरी को 35 बीघा जमीन को लेकर महिला की हुई गैर इरादतन हत्या के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने एक पुत्र व दो पुत्र वधुओं के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में पुलिस ने बेटे व एक बहु को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि दूसरी बहू ने अदालत में सरेंडर किया था। पुलिस ने चार्जशीट में अहम साक्ष्य संकलित कर कोर्ट तक पहुंचाए हैं, ताकि आरोपियों को कठोरतम सजा मिल सके।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम निवासी उमाशंकर कपड़ा विक्रेता हैं। 11 जनवरी की रात वह दुकान से घर पहुंचे थे तो तब उनकी पत्नी विमला (60) जमीन पर अचेत हालत में मिलीं। उस वक्त घर पर उनका बेटा राजेंद्र, बहू नीलम और रश्मि थीं। वह मोहल्ले के लोगों के साथ पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने विमला को मृत घोषित कर दिया था।
पत्नी की मौत के दौरान उमाशंकर को इस बात की भनक नहीं थी कि उनकी पत्नी के साथ बेटे एवं बहुओं ने मारपीट की है। 12 जनवरी की सुबह जब उमाशंकर को पत्नी की अचानक से मौत पर संदेह हुआ, तब उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस व उमाशंकर हैरान रह गए। रिपोर्ट में महिला की मौत पसलियां टूटने की वजह से हुई थी। शरीर पर निशान थे। इस आधार पर उमाशंकर ने बेटे राजेंद्र व बहू नीलम व रश्मि के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उनकी पत्नी के नाम पर बिनावर के गांव सरसवा में करीब 35 बीघा जमीन है। इस जमीन को बेटे-बहू बेचना चाहते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बेटे राजेंद्र, बहू नीलम और रश्मि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक जगमेंद्र ने की थी। विवेचना के दौरान उमाशंकर के बयान को शामिल किया था। इसके साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्य व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचक ने बेटे व दोनों बहुओं के खिलाफ चार्जशीट तैयार की। विवेचक ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
मुकदमे के विवेचक व उपनिरीक्षक जगमेंद्र ने बताया, महिला की मौत का मामला गैर इरादतन हत्या में दर्ज हुआ था। एक बेटे व दो बहुओं के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें