फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूधिया हत्याकांड के आरोपी दो सगे भाई समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली पुलिस ने दूधिया हत्याकांड के आरोपी दो सगे भाई समेत तीन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब मामला कोर्ट में चलेगा। दूध के रुपये मांगने व अस्पताल संचालक की बदनामी की वजह से उसकी हत्या की गई थी। विवेचक में घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए चार्जशीट में शामिल किए हैं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिठौलिया पुख्ता निवासी वीरेश कस्बे में दूध लेकर आते थे। घरों में दूध देने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। 23 अप्रैल 2025 की सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

दूधिया की पत्नी विनीता ने सेवा नर्सिंग होम संचालक हरवेश कुमार उर्फ हर्ष यादव, उसके भाई अवधेश यादव व सचिन यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हत्या का कारण दूध के रुपये मांगने पर हुए विवाद को वजह बताया गया था। पुलिस ने नामजद दो सगे भाइयों समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद विवेचना शुरू की। विवेचक ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन कर तीनों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आए उनको विवेचना में शामिल किया गया है। आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। अब मामला कोर्ट में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें