फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जितेंद्र हत्याकांड में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 01 Jun 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अगौल के जितेंद्र हत्याकांड में बिल्सी पुलिस ने हत्यारोपी बॉबी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। ईंट-पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के बाद आरोपी भाग गया था। चार दिन बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अगौल निवासी जितेंद्र (23) की दो अप्रैल की रात हत्या हुई थी। भाई आकाश का कहना था कि जितेंद्र चंडीगढ़ में काम करता था। दो अप्रैल की रात वह गांव में मौजूद था। कुछ लोगों ने उसे गांव निवासी बॉबी के साथ जाते देखा था। इसके आधार पर उसने बॉबी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
इसमें एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल बताया गया था। जब थाना पुलिस ने विवेचना शुरू की तो बॉबी ही हत्यारोपी निकला। वह सात अप्रैल को पकड़ा गया। उसने पूछताछ में कबूल किया था कि दो अप्रैल की रात दोनों लोगों ने शराब पी थी। कहासुनी के बाद जितेंद्र की हत्या करके वह भाग गया।पुलिस ने ग्रामीणों के बयान, मोबाइल लोकेशन और हत्यारोपी के कबूलनामे को आधार मानते हुए उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बॉबी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें