फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेंपो पलटने से मच गई चीख-पुकार, हाईवे पर काफी देर लगा रहा जाम

विज्ञापन
कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव बितरोई के पास हुए भीषण हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो। - फोटो : शिकोहाबाद रैक से समितियों पर यूरिया भेजने को लोड कराते जिला कृषि अधिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव बितरोई के पास भीषण हादसे के बाद टेंपो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान टेंपो चालक मौके से भाग निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीर रुक गए और टेंपो को सीधा कर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार ने पिकअप गाड़ी से बचने का प्रयास किया, लेकिन खुद को सामने से आ रहे टेंपो से नहीं बचा सका। सीधी भिड़ंत होने की वजह से बाइक सवार की भी जान चली गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो में सवार श्रद्धालु गंगा स्नान कर लौट रहे थे। गांव बितरोई के पास सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर होने के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

मुजरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच टेंपो और बाइक सवार घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार तीनों लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। बाइक सवार बृजपाल की पत्नी निर्मला देवी और बेटे प्रशांत कुमार का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर, हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत कर यातायात सामान्य कराया।
वहीं, रायपुर बुजुर्ग निवासी जितेश तोमर ने बताया कि दादा सुरेश पाल सिंह तोमर (65) गंगा स्नान करने गए थे। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो टेंपो पलटा हुआ था। दोनों वाहनों के बीच जबर्दस्त टक्कर हुई थी, यही कारण रहा है कि दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव बितरोई के पास हुए भीषण हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो।- फोटो : शिकोहाबाद रैक से समितियों पर यूरिया भेजने को लोड कराते जिला कृषि अधिकारी। स्रोत विभाग

कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव बितरोई के पास हुए भीषण हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो।- फोटो : शिकोहाबाद रैक से समितियों पर यूरिया भेजने को लोड कराते जिला कृषि अधिकारी। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें