फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसबीआई बैंक टप्पेबाजी कांड के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
बिनावर पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार टप्पेबाज। स्त्रोत पुलिस
विज्ञापन
बिनावर। एसबीआई बैंक बिनावर शाखा के बाहर हुई टप्पेबाजी की घटना में शामिल दो बदमाशों को मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ बरेली-बदायूं हाईवे पर औरंगाबाद मोड़ के पास हुई, जहां बदमाशों ने घिरने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन उर्फ लकी निवासी गाजियाबाद और पिंटू बंसल निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों इको गाड़ी से बिनावर से बदायूं जा रहे थे। पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार गाड़ी में एक ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और गाड़ी तेज रफ्तार से औरंगाबाद तिराहे की तरफ मोड़ दी, जहां संतुलन खोकर गाड़ी कच्चे रास्ते में फंस गई।
पुलिस पीछा कर रही थी कि इसी दौरान उसमें सवार व्यक्ति ने दोबारा पुलिस पर फायर कर दिया, जिससे आरक्षी सुधीर पाल घायल हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नवीन उर्फ लक्की उर्फ सनी के बाएं पैर में और विटूल बंसल उर्फ ललित के दाहिने पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, दो खोखा कारतूस व एक मिस कारतूस, 6,500 नकद, घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 9 जुलाई को एसबीआई बैंक बिनावर शाखा के बाहर हुई टप्पेबाजी की वारदात कबूल की है। इस मामले में गांव मालिकपुर निवासी नन्हे पुत्र राजबहादुर बैंक से 16 हजार रुपये निकालकर बाहर आए थे। आरोपियों ने झांसे में लेकर असली नोटों के बदले कागज की गड्डी थमा दी थी।
पीड़ित की तहरीर पर थाना बिनावर में केस दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पेशेवर टप्पेबाज हैं। उनके विरुद्ध मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, गाजियाबाद, हापुड़ समेत विभिन्न जनपदों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और विभिन्न जिलों में की गई टप्पेबाजी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।



आरोपियों से टप्पेबाजी की घटना समेत अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य साथियों की तलाश के लिए टीम लगी हुई हैं। - राहुल पांडेय, सीओ सिटी

बिनावर पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार टप्पेबाज। स्त्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें