फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चंदौसी ने बिसौली टीम को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
मैच के बाद ​खिलाड़ियों को ट्राफी देते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मदनलाल इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में चंदौसी की टीम ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। बॉबी यादव को मैन आफ द मैच और अजहर खान को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अभाविप की सहसवान जिला इकाई की ओर से बिसौली ने खेलो भारत के तहत टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। चंदौसी और बिसौली की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें बिसौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन का लक्ष्य रखा। चंदौसी टीम ने तीन विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। बॉबी यादव को 75 रनों की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया, जबकि अजहर खान को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट दिया गया। विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 11 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। मैच के आयोजन में अध्यक्ष शिवम प्रताप सिंह, विभाग संगठन मंत्री आकाश पाल, हरिओम पाराशरी, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। मोहित शर्मा का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें