फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हड़ताल पर कोटेदार, राशन वितरण ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोटेदारों को पांच माह से कमीशन नहीं मिला है। इसलिए वह 20 जुलाई से हड़ताल पर चले गए और राशन वितरण ठप हो गया है। कोटेदारों ने कहा कि मंगलवार तक कमीशन नहीं आया तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन धरने में बदल जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि शासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है। जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक कमीशन का भुगतान नहीं हुआ तो यह धरना अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगा। कोटेदारों के अनुसार, लंबे समय से उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान की मांग की है। कहा है कि जब तक कमीशन नहीं मिलेगा, राशन का वितरण नहीं किया जाएगा। वहीं, उपभोक्ता राशन की दुकानों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें