फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अधिकार कटौती पर चेयरमैनों का विरोध

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते नगर निकायों के चेयरमैन। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। नगर निकाय चेयरमैन एसोसिएशन बदायूं के पदाधिकारियों व सभी नगर पंचायत व नगर पालिका अध्यक्षों ने डीएम अवनीश राय व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भुगतान प्रक्रिया के बदलाव पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व चेयरमैन उसावां प्रियंका ने बताया कि नए नियम के तहत विकास कार्यों और भुगतानों की अनुमति केवल ईओ और बाबू के माध्यम से दी जाएगी। जबकि पहले चेयरमैन व अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर आवश्यक थे। उन्होंने कहा कि यह बदलाव जनप्रतिनिधियों की भूमिका को कमजोर करेगा। जिससे विकास कार्यों में देरी, पारदर्शिता में कमी और जनता के विश्वास में गिरावट आ सकती है। उन्होंने मांग की कि संयुक्त हस्ताक्षर की पुरानी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से बहाल की जाए, ताकि विकास योजनाओं और भुगतान प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी बनी रहे। इस दौरान सभी नगर निकाय के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें