फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन शारीरिक शिक्षा की हुई परीक्षा

विज्ञापन
शारीरिक दक्षता की परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहला पेपर शारीरिक शिक्षा का हुआ। परीक्षार्थियों का कहना रहा कि पहला पेपर बहुत अच्छा हुआ है। अब आगे के कठिन विषयों की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई परीक्षा के लिए मदर एथीना, एचपी इंटरनेशनल, बीआरबी मॉडल स्कूल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर, एपीएस इंटरेनशल स्कूल उझानी, बाबा इंटरनेशनल स्कूल बिल्सी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सोमवार को 12वीं का पहला पेपर शारीरिक शिक्षा का हुआ। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर 1:30 बजे संपन्न हुई।
परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व तलाशी से गुजरना पड़ा। इसके बाद ही उन्हें कक्ष में भेजा गया। पेपर छूटने के बाद परीक्षार्थी एक दूसरे के साथ पेपर का मिलान करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें