फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सौ केंद्रों पर होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, पेपर व कॉपियां पहुंचीं

विज्ञापन
बिल्सी का एनए इंटर कालेज परीक्षा केंद्र। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से सौ केंद्रों पर कराई जाएंगी। सेंटरों पर उत्तर पुस्तिकाएं व पेपर पहुंच चुके हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी शिक्षा विभाग पर आ गई है। सोमवार को प्रमुख सचिव ने बैठक कर हर सेंटर पर दो पुलिस कर्मी तैनात करने की बात कही। एसएसपी ने बताया कि कल तक सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


24 फरवरी से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर तीन, जबकि अति संवेदनशील केंद्रों पर पांच पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्राें को सुरक्षा की दृष्टि से जोन व सेक्टर में बांटा गया है। इनमें एसपी सिटी व देहात को जोनल पुलिस अधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी सेक्टर पुलिस अधिकारी बनाए गए हैं।

जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील पर रहते हुए अपने क्षेत्र में स्थित केंद्रों पर शांतिपूर्वक व नकलविहीन तरीके से परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद को 10 जोन व 18 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत हर सामान्य परीक्षा केंद्र पर दो पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जो कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल होंगे। संवेदनशील घोषित परीक्षा केंद्रों पर तीन पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जिनमें एक सब इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल होंगे। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की संख्या पांच होगी। इनमें एक सब इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल भी तैनात की जाएंगी।
नकलचियों पर लगाम कसने के लिए कुल छह उड़न दस्ते बनाए गए हैं। प्रत्येक उड़न दस्ते के साथ भी दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा उत्तरपुस्तिकाओं व पेपर की रखवाली के लिए सभी केंद्रों पर दो-दो पुलिस कर्मी कल से तैनात कर दिए जाएंगे।



सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए दो-दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। साथ ही संवेदनशील पर तीन व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर पांच पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का फरमान है। सभी तैयारियां पूरी कराई जा रहीं हैं। -डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस





कक्ष निरीक्षकों का ब्योरा रूम डायरी में किया जाएगा दर्ज



- संबंधित विषय का कक्ष निरीक्षक नहीं दे सकेगा ड्यूटी



- बिल्सी के 20 परीक्षा केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में



संवाद न्यूज एजेंसी



बिल्सी। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में नियुक्त होने वाले शिक्षकों की संबंधित विषय की परीक्षा होने पर ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी, जो भी कक्ष निरीक्षक ड्यूटी देंगे उनका रूम डायरी में प्रतिदिन ब्योरा अंकित किया जाएगा, ताकि कोई भी ऐसा कक्ष निरीक्षक ड्यूटी ना कर सके जो बोर्ड के नियमों के विपरीत हो। बिल्सी तहसील क्षेत्र में बने 20 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकीं हैं।



बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। बिल्सी तहसील क्षेत्र में बने सभी परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे और परीक्षार्थियों को बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर आदि की व्यवस्था की जा चुकी है। नगर समेत सभी 20 केंद्रों में परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप भी दिया जा रहा है।



एनए इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्रभारी एवं प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें