फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाबालिगों को बहलाकर ले जाने के मामलों में 9 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में दो नाबालिगों को ले जाने के मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सहसवान थाना क्षेत्र के गांव सुकर्रा निवासी रामा देवी ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, 26 जुलाई की शाम गांव के उदयवीर और उसके भांजे विजय कुमार किशोरी को अपने साथ ले गए।
तलाश के दौरान घर से 50 हजार रुपये, सोने की एक जंजीर और चांदी की एक जोड़ी पाजेब गायब मिली। महिला ने आरोप लगाया कि इस घटना में सोमवती और उसके पति ने भी सहयोग किया। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नौशेरा गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों, शारिक, शायल, इरफात अली, नूर और लाडो, के खिलाफ नाबालिग बेटी को बहलाकर ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। महिला का कहना है कि 16 वर्षीय बेटी 25 जुलाई से लापता है। बेटी अपने साथ गहने और 70 हजार रुपये भी ले गई है। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें