फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आठ माह की गर्भवती की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। गांव कौआनगला में बृहस्पतिवार सुबह सर्पदंश से आठ माह की गर्भवती की मौत हो गई। घटना के वक्त महिला घर की झाड़ू लगा रही थी। बताया जाता है कि परिजन पहले दो घंटे झाड़-फूंक कराने में उलझे रहे। बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कुसमा घर पर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान एक सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन पहले देशी इलाज और झाड़-फूंक कराते रहे।हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसको लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कुसुमा को मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की सर्पदंश से मौत की सूचना राजकीय मेडिकल कॉलेज से मिली है। पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन



एक माह बाद परिवार में गूंजने वाली थी किलकारी
गांव निवासी बेचेलाल की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी कुसमा आठ माह की गर्भवती थी। परिवार में खुशियों का आगमन होने वाला था, जिसकी तैयारियां भी चल रही थीं। सर्पदंश से कुसमा की मौत होने के बाद परिवार में मातम फैल गया।


सर्पदंश में झाड़-फूंक नहीं, एंटी स्नेक वेनम लगवाएं
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के भरोसे समय गंवाना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) उपचार दिलाना सुरक्षित उपाय माना जाता है। एएसवी एक जीवन रक्षक दवा है, जो जहरीले सांपों के काटने पर उनके जहर को बेअसर करती है। यह कोबरा (नाग), करैत, रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर के खिलाफ असरदार है। इसे घोड़ों के खून से बने एंटीबॉडीज़ को शुद्ध करके तैयार किया जाता है। यह शरीर के अंदर फैले जहर के टॉक्सिन से जुड़कर उसके असर को खत्म करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें