फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समाधान दिवस में आए घरेलू हिंसा, भूमि विवाद के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को एसपी ग्रामीण ने मुजरिया और बिल्सी थानों को निरीक्षण कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकतर मामले घरेलू हिंसा और भूमि विवाद के आए। कई मामलों को थाना परिसर में ही सुलझा दिया गया, जबकि अन्य के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

एसपी (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि जन शिकायतों की जांच पूरी पारदर्शिता से की जाए। प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। अभिलेखों को आद्यतन (अपडेट) रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। साथ ही फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुजरिया के प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा, बिल्सी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उसहैत। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में अधिकतर मामले घरेलू मारपीट और भू-कब्जे के आए। कई मामलों को थाना परिसर में ही सुलझाया दिया गया, जबकि कई शिकायतों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर राजस्व विभाग से कानूनगो दुर्गपाल, भगवान दास, लेखपाल आदित्य, सौरभ, अंकित, मनोज, दिनेश, सचिन, कुलदीप, पुष्पेंद्र एवं थाना उसहैत की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें