फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। कस्बा वजीरगंज में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मंगलवार को बच्ची मोहल्ले की एक दुकान पर खाने-पीने का सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पीड़िता के पिता ने थाना वजीरगंज में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर आधार पर दर्जकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें