फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हरदोई के एसएचओ, हेड कांस्टेबल व डॉक्टर सहित पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। नगर पंचायत के वार्ड आठ निवासी नीरज कुमार की तहरीर पर उसावां थाना पुलिस ने हरदोई जिले के मल्लावा कस्बा निवासी डॉक्टर सुनील वर्मा, हरदोई पुलिस के एसएचओ बसंतराम और हेड कांस्टेबल हरिश्याम समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को उसकी दुकान पर जीतू वर्मा नाम का व्यक्ति आया। हरदोई जिले के मल्लावा कस्बे के गांव राधौपुर में रहने वाले डॉक्टर सुनील वर्मा से संपर्क कराया और डॉक्टर को हाइड्रोसील का विशेषज्ञ बताया। नीरज के अनुसार, 12 अप्रैल को उपचार के लिए डॉक्टर सुनील वर्मा के पास पहुंचा। दवाएं लिखने के साथ एक इंजेक्शन लगाया।
आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही परेशानी शुरू हो गई। डॉक्टर को बताया तो कुछ समय में ठीक होने की बात कही, लेकिन परेशानी बढ़ती गई। अल्ट्रासाउंड में संक्रमण की जानकारी मिली। दूसरे डॉक्टर से परामर्श लेने पर गलत इंजेक्शन के कारण समस्या होने की बात बताई थी। आरोप है कि इलाज में करीब एक लाख रुपये खर्च हो गए, जबकि डॉक्टर सुनील वर्मा ने उपचार के नाम पर 15 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, हरदोई पुलिस के एसएचओ बसंतराम और हेड कांस्टेबल हरिश्याम से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तीन बार बुलाने से उसका खर्च भी हुआ। बाद में बदायूं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने डॉ सुनील वर्मा, जीतू वर्मा, सूर्यांश शर्मा, एसएचओ बसंतराम, हेड कांस्टेबल हरिश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित से जानकारी कर मामले में आगे की कार्रवाई जाएगी। मामले की जांच उपनिरीक्षक परमेंदर पंवार को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें