सिलहरी। मूसाझाग थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा के दरहने वाले सुरेंद्र ने थाना दिवस में अपने भाई पर बाजारा की फसल काटने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
लेखपाल प्रिंस कोहली मामले को रहे थे कि उनका भाई विजय रतन पत्नी के साथ थाने आ गया। दोनों भाइयों में कहासुनी होने लगी। हल्का लेखपाल प्रिंस कोहली ने समझाया तो दोनों गली देने लगे। अन्य लेखपाल भी समझाने लगे तो दोनों ने थाने में जान से मारने की धमकी लेखपाल को दी। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद