फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंचायत में गूंजी किसानों की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (भानु) की ओर से मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव तिगोड़ा में रविवार को किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में पहुंचे यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा संकल्प लिया और कहा कि संगठन किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि यूनियन किसानों की हर समस्या को प्राथमिकता के साथ उठाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जगह-जगह किसान पंचायतों का आयोजन किया जाएगा ताकि किसानों की समस्याओं को सुना जा सके और उनका समाधान संबंधित अधिकारियों से कराया जा सके। यदि शासन-प्रशासन ने किसानों की बात नहीं सुनी, तो किसान पंचायतों के माध्यम से एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी।
किसान पंचायत की शुरुआत से पूर्व यूनियन के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके साथ पहुंचे किसान नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। अतुल तोमर ने कहा कि किसान पंचायतों के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में किसानों को एकजुट करने और संगठन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने डीएपी खाद की कमी, तहसील और ब्लॉक स्तर पर आ रही समस्याओं, तथा थाना पुलिस से उत्पीड़न जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। किसान नेताओं ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। किसान पंचायत में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान शामिल हुए। भीड़भाड़ को देखते हुए थाना मुजरिया पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें