फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये के लिए विवाहिता को पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिर जब उसने बेटी को जन्म दिया तो घर में नहीं घुसने दिया गया। दहेज उत्पीड़न का मामला करीब दो साल पहले का है। अब पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पठानटोला निवासी साबिया का निकाह करीब छह साल पहले बहादुरगंज मोहल्ले के शम्मी के साथ हुआ था। आरोप है कि दहेज के लिए 17 जुलाई 2023 को शम्मी समेत ससुरालियों ने साबिया की पिटाई की। उस वक्त वह गर्भवती थी। उसे धक्केमार कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने मायके में शरण ली। मायके में उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी को लेकर साबिया ने पति के घर रहने की जिद की तो उसे यह कहकर अंदर घुसने नहीं दिया गया कि लड़की पैदा हुई। लड़का होता तो रख भी लेते। इसके बाद साबिया ने बुधवार दोपहर कोतवाली पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। उसने पुलिस को बताया कि बच्ची की परवरिश को लेकर भी चिंता है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर पति शम्मी, देवर आशु, सास कम्मो, ससुर इसरार, ननद अनुष्का, बबली, शबाना, शहनाज, अनम और शबनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना महिला दरोगा प्रियंका को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें