फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 20 लाख की घोखाधड़ी के मुकदमे में पैरवी करने पर दिव्यांग को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मुकदमे की पैरवी करने के विरोध में चार लोगों ने एक दिव्यांग को वन विभाग रोड पर घेरकर बदसलूकी व मारपीट की। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय निवासी मोहम्मद आदिल ने सिविल लाइंस पुलिस को बताया कि रवि मलिक, चेतन सिंह व पंकज सिंह ने जमीन बेचने के नाम पर उनसे 20 लाख रुपये हड़प लिए थे। जिसके चलते उन्होंने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। जिसमें वह परैवी कर रहे हैं। 25 जुलाई की दोपहर दो बजे वह अपने दोस्त अशरफ के साथ कचहरी में वकील के पास आए थे। वहां पंकज मलिक व चेतन मलिक मुकदमे में जमानत लेने आए थे। दोनों ने उन्हें घूरना शुरू कर दिया। इससे वह वहां से चले गए, लेकिन आरोपियों ने वन विभाग रोड पर उन्हें अपने दो अन्य साथियों के साथ घेर लिया। मुकदमे में पैरवी न करने का दबाव बनाया। न्यायालय में बयान देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। विरोध करने पर पीटा। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पंकज व चेतन को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें