फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करंट की चपेट में आकर कारपेंटर की मौत

Mon, 02 Dec 2024 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। करंट की चपेट में आकर एक कारपेंटर की मौत हो गई। परिजन युवक को लेकर कस्बे के निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे चंदौसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला मोती मस्जिद के रहने वाले आमिर (22) की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रविवार अपराह्न करीब तीन बजे वह बिजली से चलने वाली मशीन से अपने घर पर ही चारपाई के पायों में छेद कर रहा था। अचानक मशीन में करंट आ गया। करंट लगने से युवक वहीं गिर गया। बाहर बरामदे में युवक के पिता बैठे थे। युवक की गिरने की आवाज पर पिता ने वहां जाकर देखा तो आमिर जमीन पर पड़ा था। परिजन युवक को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने युवक को रेफर कर दिया। परिजन युवक को चंदौसी के पार्थ हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें