फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिथोनस स्कूल में हुई कैरम प्रतियोगिता

Wed, 15 Jul 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सब प्राइमरी ग्रुप के फाइनल में साम हाउस ने अथर्व हाउस और लड़कों के इसी ग्रुप का फाइनल भी साम हाउस ने जीता। प्राइमरी लड़कों के वर्ग में साम हाउस ने ऋग हाउस को हराया। इसी वर्ग के बालिकाओं के मैच में ऋग हाउस ने साम हाउस को पराजित किया। जूनियर वर्ग के फाइनल में ऋग हाउस ने यर्जु हाउस को हराया, जबकि लड़कों के फाइनल मुकाबले में यर्जु हाउस ने ऋग हाउस को हराया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने कहा कि हमारे बच्चे भविष्य की धरोहर हैं। यदि हम उन्हें बेहतर विकसित करने का सार्थक प्रयास करेंगे तो देश का भविष्य और भी ज्यादा उज्ज्वल होगा। प्रधानाचार्य डॉ.श्यामेश ने कहा कि आज की व्यस्त जीवन शैली में खेलों का महत्व बढ़ा है।  प्रतियोगिताओं में विपुल पटेल, विनीत वाष्र्णेय, प्रयांश मूंद्रा, उदिता सिंह, निरमल पाल, नवांशी माहेश्वरी, तनिष्का, शिवानी, उर्वश, शहजिल, उमंग, रिशम,पलक, जिल्फा, विदुषी चौधरी, मानुवी दीक्षित, भव्या, आन्या चतुर्वेदी, इफला हाशमी, ख्याती आदि रहे। प्रतियोगिता में प्रभारी नकी अहमद, शीर्षा वाष्र्णेय के अलावा मनजीत खन्ना, कुलदीप साहू, राहुल आर्य का सहयोग रहा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें