फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कॅरियर एवं परीक्षाओं की तैयारियों को दिए टिप्स

विज्ञापन
विद्या​र्थियों को कॅरियर और परीक्षाओं के लिए टिप्स देते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में कॅरियर एवं परीक्षाओं की तैयारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केएम इंटर कॉलेज इस्लामनगर के अंग्रेजी प्रवक्ता महावीर प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारवान भी होना चाहिए। बिना संस्कार के शिक्षा पूर्ण नहीं होती। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री लेकर रोजगार पाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इंसानियत और नैतिक मूल्यों के साथ रोजगार करने के तमाम लाभ हैं।
विज्ञापन

महावीर प्रसाद ने विद्यालय में अनुशासन व श्रेष्ठ शिक्षण व्यवस्था के लिए शिक्षकों की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, विप्लव भारती, डॉ. प्रमोद शर्मा, प्रवीण मिश्रा, अश्वनी शर्मा, नितिन मिश्रा, अनमोल उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें