फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कस्तूरबा विद्यालय में खिलाड़ियों को मिला सम्मान, दिलाए कई पदक

विज्ञापन
कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में मेधावी ​​खिलाड़ियों का परिचय कराते पीटीआई। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शेखूपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नगर क्षेत्र के बच्चों ने विधायक खेलकूद प्रतियोगिता में खेल के दम पर अपना दबदबा कायम रखा और कई पदक हासिल किए। इस संबंध में खेल प्रतिभाओं को अपने स्कूल में सम्मानित करने के साथ अन्य बच्चों से उनका परिचय कराया गया और खेल के प्रति रुझान जागृत करने की प्रेरणा प्रदान की गई।
विज्ञापन

विद्यालय के पीटीआई ओमकार उपाध्याय ने खेल मैदान में आवासीय विद्यालय के बच्चों को बुलाकर उन बच्चों की प्रतिभा से परिचय कराया। जिन बच्चों ने विधान सभा क्षेत्र की प्रतियोगिता में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय की बालिकाओं की कबड्डी टीम ने फाइनल में जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा।
शिखा की कप्तानी में कबड्डी टीम तीन अंक से मैच जीता। उन्होंने टीम में शामिल ममता, निधि, जुगनी, नैना, श्वेता, तुलसी और जैसमिन की तारीफ की और उनका परिचय कराया। इसके अलावा 200 से 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं में निधि और ममता की तारीफ की और बताया कि दोनों ने दो-दो दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अन्य बच्चों से कहा कि वे भी इस तरह की तैयारी करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ और खेल प्रेमी बच्चे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें