फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार का टायर फटा, सात श्रद्धालु घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। धार्मिक यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का टायर फट जाने से खंती में पलट गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक महिला व एक पुरुष की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मुड़ियाखेड़़ा गांव के कुछ श्रद्धालु कार से शाम पापड़ गांव में ब्रह्मदेव मंदिर गए थे। कार में सात लोग सवार थे। लौटते समय गांव घिलोर के पास कार का अगला टायर फट गया। इससे कार खंती में पटल गई। इसमें धर्मवीर (30), अनिल (30), फूलवती (50) पत्नी देवी लाल, रेखा (36) पत्नी रामवीर, संतोष (35) पत्नी रक्षपाल, राजकुमारी (20) पत्नी गुड्डू, सुनीता (40) पत्नी राम भजन घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इनमें धर्मवीर और फूलवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें