फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
बु​जुर्ग की मौत के बाद शोकाकुल उसके पुत्र व परिजन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज के पास तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंवरगांव थानाक्षेत्र के गांव कुआंडांडा निवासी नन्हें लाल मौर्य के रूप में हुई है।
विज्ञापन

नन्हें लाल गांव दिसौलीगंज में अपने समधी सुखवीर मौर्य की मां रामसनेही की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए श्मशान घाट जा रहे थे। इसी दौरान बदायूं की दिशा से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर बिसौली के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मृतक के बेटों रामप्रताप और पिंटू मौर्य ने थाने में कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी गंगा देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें