फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करंट लगने से पालिका के अनुचर की मौत

विज्ञापन
हिमांशु चौधरी की फाइल फोटो
विज्ञापन
उझानी। इन्वर्टर से तार जोड़ते समय नगर पालिका के अनुचर हिमांशु चौधरी को करंट लग गया। परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब एक बजे हुआ।
विज्ञापन

कृष्णा काॅलोनी निवासी हिमांशु चौधरी (27) पुत्र स्व. अवधेश कुमार नगर पालिका परिषद कार्यालय में अनुचर थे। रात में उनके कमरे की बिजली खराब हो गई। देखा तो इन्वर्टर के पास तार जल गया था। उन्होंने खुद ही तार बदलना शुरू कर दिया। उसी दौरान उन्हें करंट लग गया। इससे वह बेहोश होकर गिर गए। पत्नी लक्ष्मी ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। चिकित्साधीक्षक डा. राजकुमार गंगवार ने मृत घोषित कर दिया। ईओ अब्दुल शबूर ने बताया कि मृतक आश्रित के रूप में हिमांशु की तैनाती पिछले साल ही हुई थी। इससे पहले उनके पिता और बाबा भी पालिका में तैनात थे। शोक में दो मिनट के मौन के बाद पालिका कार्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें