फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार चालक ने बाइक सवार दो दोस्तों को एक किलोमीटर तक घसीटा, एक की मौत... दूसरा गंभीर

Sat, 07 Jun 2025 05:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में उसावां-कलान मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक घटना हुई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो युवक कार के अगले हिस्से में फंस गए। चालक गाड़ी दौड़ता रहा। इससे एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल हुआ है।  
विज्ञापन
आर्येंद्र कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक कार के अगले हिस्से में फंस गए। चालक कार रोकने की बजाय दौड़ाता चला गया। इससे करीब एक किलोमीटर तक दोनों युवक घिसटते रहे। दर्दनाक हादसे में शाहजहांपुर जिले के निवासी आर्येंद्र कुमार की मौत हो गई। उनका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के गांव बसई का रहने वाला आर्येंद्र कुमार (30 वर्ष) पुत्र बांकेलाल बदायूं रोडवेज डिपो में परिचालक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को वह अपने साथी चालक सीताराम के भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव के ही दोस्त रीटू पुत्र रामबक्श के साथ अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रमनगला में बाइक से आए थे।

यह भी पढ़ें- Budaun News: महिला अस्पताल के एसएनसीयू में जुड़वा समेत तीन नवजातों की मौत, वेंटीलेटर न होने से गई जान

 

कार ने पीछे से मारी टक्कर 
शादी समारोह से दोनों बाइक से देर रात घर लौट रहे थे। उसावां और कलान मार्ग पर शेरे पंजाब ढाबा के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दोनों युवक कार के अगले हिस्से में फंस गए। कार सवार ने कार नहीं रोकी और करीब एक किलोमीटर तक दोनों को घसीटता हुआ कार दौड़ाता रहा। ब्रेकर आने पर दोनों युवक खून से लथपथ सड़क किनारे गिर गए। 
विज्ञापन

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर उसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों को सीएचसी दातागंज लाया गया। जहां आर्येंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत में रीटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। आर्येंद्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, हादसे के बाद कार चालक भाग गया। उसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें