फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली के खंभे से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मृतक नेत्रपाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उझानी। बदायूं रोड पर मंगलवार रात करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी और कार चालक चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कांसपुर निवासी नेत्रपाल (55) नोएडा में रहते थे। वह निजी कार से पत्नी कृष्णा देवी (53) और चालक अर्जुन (28) के साथ देर शाम नोएडा से गांव के लिए निकले। नेत्रपाल अगली सीट पर बैठे थे। रास्ते में गंगोरा मोड़ के पास सड़क पर जानवर आता देख चालक अर्जुन कार का नियंत्रण खो बैठा। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार मालिक नेत्रपाल को गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया। चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने नेत्रपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल कृष्णा और अर्जुन को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। देर रात ही मृतक के परिजन अस्पताल आ गए। मृतक के परिजन ओमपाल ने बताया कि नेत्रपाल के बच्चे भी नोएडा में ही रहते हैं। हादसे में क्षतिग्रस्त कार पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें