फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा सांसद आदित्य यादव बोले- लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर उजाड़े जा रहे गरीबों के घर; सरकार पर साधा निशाना

Wed, 14 May 2025 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को सपा का भाईचारा सम्मेलन हुआ। जिसमें बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
सपा सांसद आदित्य यादव ( सोफे पर दायीं तरफ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भाई से भाई को लड़वाने का काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। गरीबों के घर उजाड़े जा रहे हैं। आदित्य यादव ने बुधवार को शाहजहांपुर के जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित समाजवादी पार्टी के भाईचारा सम्मेलन को संबोधित किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा में सपा देश में तीसरे नंबर की पार्टी सपा बनकर उभरी है। यह पीडीए की देन है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने देश की सुरक्षा को लेकर राजनीति करने वालों को आगाह किया। कहा कि सेना का जवान अपनी कुर्बानी राजनीतिक पार्टियों के लिए नहीं बल्कि देश की एकता और सुरक्षा के लिए देता है।

सलीम इकबाल ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव कई मायनों में अहम है। विभाजनकारी राजनीति को जड़ से उखाड़ने के लिए विकास और इंसानियत के नाम वोट देने होंगे। विशिष्ट अतिथि व सपा नेता आबिद रजा खां ने कहा कि भाजपा पीडीए की ताकत से घबराई गई है। पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोषों की हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें