फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार बाइक की टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। बाइक से बदायूं आ रहे दो युवकों की कार से टक्कर हो गई। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव सिमरा निवासी कल्याण सिंह ने बताया कि बेटे महाराज (30) के साढू की भाभी का बदायूं के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार शाम को साढू सत्यभान घर आया और कहा कि भाभी भर्ती हैं, वहां 10 हजार रुपये पहुंचाना हैं। इसके बाद महाराज व सत्यभान बाइक से बदायूं जा रहे थे। गांव सरफुद्दीनगला के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे महाराज सिंह की मौत हो गई। घायल सत्यभान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें