फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कैंटर का जीपीएस बना मददगार, बदमाशों को दबोचने में मिली मदद

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी हारुन और हसीन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में हुई लूट के खुलासे में टैंकर में लगा जीपीएस पुलिस का मददगार साबित हुआ। गांव मैरी मजर के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे शुक्रवार तड़के कार और बोलेरो सवार सात बदमाशों ने बिहार से आ रहे कैंटर को रोककर लूट लिया था। इसके बाद पुलिस ने जीपीएस लोकेशन ट्रेस की और बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि चालक जराफत निवासी गांव आरिफपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ ने थाना पुलिस को तहरीर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का दर्ज कर ट्रक में लगे जीपीएस के सहारे कैंटर का पीछा करना शुरु किया।
जीपीएस से कैंटर की लोकेशन रामपुर जनपद के थाना गंज में मिली। टीम ने रामपुर की गंज थाना पुलिस से संपर्क कर कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने कैंटर के साथ घटना में शामिल आरोपी तालकपुर थाना भोट जनपद रामपुर निवासी हसीन और अहेरीपुर थाना बकेवर जनपद इटावा निवासी हारुन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि घटना में अन्नू, भूरे, मुकुल, गुड्डू निवासी गण अहेरीपुर थाना बकेवर जनपद इटावा और आरिस निवासी तालकपुर थाना भोट जनपद रामपुर का भी शामिल होने बताया था। इधर बदमाशों को न्यायालय में पेश किया। इसके बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में हसीन के ऊपर कानपुर देहात, रामपुर और बदायूं सहित 5 केस दर्ज है। वहीं, हारुन के खिलाफ इटावा और बदायूं में एक-एक केस दर्ज है। अन्य जनपदों से भी आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए मूसाझाग थाना पुलिस को 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें