फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा के शहीदों के सम्मान में जलाईं मोमबत्तियां

Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो    उझानी।
विज्ञापन
श्रद्धांज‌ल‌ि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- युवा क्षत्रिय महासभा की ओर से हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के शहीद जवानों को युवा क्षत्रिय महासभा पदाधिकारियों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा आयोजित कर मोमबत्तियां प्रज्वलित कीं। साथ केंद्र सरकार से नक्सलियों को सबक सिखाने की मांग की गई।
विज्ञापन

युवा क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी मंगलवार शाम को घंटाघर चौराहे पर पहुंचे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की। मोमबत्तियां जलाकर जवानों को याद किया। महासभा के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की, ताकि आने वाले दिनों में किसी ओर सैनिक को इस तरह जान नहीं गवांनी पड़े। श्रद्धांजलि सभा में अमित प्रताप सिंह, गिरीश पाल सिंह, आदेश सोलंकी, विपिन तोमर, अंकित सिसोदिया, शुभम राठौर, रणधीर सिंह, योगेश प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रेसाद बाबा, अंकुर चौहान, पुष्पेंद्र सिसोदिया, विवेक, विनोद सोलंकी और जितेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें