फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस

Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सूचना विद्यालयों से चल रहे थे नदारद
विज्ञापन

जिले में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक बिना किसी सूचना के विद्यालयों से नदारद चल रहे हैं। ऐसे तीन शिक्षकों को बीएसए पीसी यादव ने सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है।
सूबे में सत्ता परिवर्तन के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों और कर्मचारियों को अपने कार्य ईमानदारी से करने का आदेश दिया है। जबकि सहसवान ब्लाक के दो शिक्षक और दहगवां में एक शिक्षक लंबे समय से बिना किसी सूचना के विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। इस संबंध में संबधित ब्लाक के एनपीआरसी ने अपनी रिपोर्ट में बीएसए को शिक्षकों के बारे में जानकारी दी है। इन शिक्षकों को विद्यालय में शिक्षण कार्य न कराने और बिना किसी सूचना के विद्यालय न पहुंचने पर बीएसए ने संबधित ब्लाक  के खंड शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया। साथ ही यदि शिक्षक उपस्थिति नहीं होते हैं तो इसी आदेश को उनकी सेवा समाप्ति का आदेश माना जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहगवां ब्लाक के अलहादपुर धोबई में एनपीआरसी के पद पर कार्यरत आगा अली द्वारा विद्यालय के कार्यों में शिथिलता बरतने में दोषी पाए जाने पर बीएसए ने उन्हें एनपीआरसी के पद से मुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से मूल विद्यालय में पद ग्रहण करने का आदेश दिया है। ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी को नए एनपीआरसी का चयन करने का आदेश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें