फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा: बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल, बदायूं में अमरोहा का अभ्यर्थी गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं में दरोगा भर्ती परीक्षा देने आए अमरोहा जिले के थाना सैदनगरी के गांव पुटसल निवासी युवक को पुलिस ने बायोमेट्रिक मिसमैच होने के बाद पकड़ लिया। रविवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


रविवार को परीक्षा की दूसरी पाली में शाम तीन बजे अभ्यर्थियों को चेक किया जा रहा था। इसी दौरान प्रवेशपत्र पर अमरोहा जिले के थाना सैदनगरी के गांव पुटसल निवासी अभ्यर्थी रोबिन आया। उसकी आईडी मिस मैच का मामला सामने आया था। आधार कार्ड में उसका नाम अंकित दर्ज पाया गया। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक डॉ. सुमन अब्राहम सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज ने लिखित रूप से सूचना दी गई।

इसी दौरान रोबिन कुमार को परीक्षा की सुचिता को प्रभावित करने के उद्देश्य से फर्जी आधार कार्ड पर अपने मूल नाम अंकित की जगह रोबिन और जन्मतिथि बदलकर परीक्षा में शामिल होना पाया गया। इसके बाद उसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसको थाना सिविल लाइंस लाया गया। देर रात उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सोमवार को उससे पूछताछ जारी रही। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें