-एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पीजी कॉलेज में सोमवार को हुईं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपना जौहर दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जीएस रावत ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य संवर्द्धन में खेलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने पर बल दिया। प्रतियोगिता का संयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अमित वैश्य, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. बीएन शुक्ला, डॉ. कुमुद रंजन, डॉ. विक्रांत उपाध्याय, डॉ. एमएम फरशोरी, डॉ. आरके शर्मा, अनिल द्विवेदी, शोएब, डॉ. रूपम सक्सेना, डॉ. शिवराज कुमार का सहयोग दिया।
----------------------------
खिलाड़ियों ने किया क्षमताओं का प्रदर्शन
बदायूं। प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई 100 मीटर दौड़ में वर्षा पटेल ने प्रथम स्थान पाया। जबकि मिथलेश कुमार, शालिनी ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। 1500 मीटर में मंजीत ने बाजी मारी। धर्मेंद्र पाल, गुड्डू पाल दूसरे व तीसरे नंबर पर रहे। वहीं गोला फेंक में छात्र व छात्रा वर्ग में राहुल यादव वर्षा प्रथम रहीं। इसी प्रकार चक्का फेंक में राहुल यादव तथा स्वीटी ने प्रथम स्थान पाया। लंबी कूद में देवेंद्र सिंह अव्वल रहे।