बदायूं। बिसौली के पनौड़ी हतसा से लेकर सर्वा तक बाइपास का निर्माण किया जाना है। इसका सर्वे पूरा हो गया है। इस योजना पर करीब 102 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। लोक निर्माण विभाग ने कार्य योजना बनाकर इसे शासन को भेज दिया है। इसके बन जाने से लोगों को जाम नहीं जूझना होगा।
मुरादाबादा-फर्रुखाबाद हाईवे बिसौली नगर से निकलता है। इससे आए दिन नगर में जाम की समस्या से दुकानदारों को जुझना पड़ता है। इस मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए बिसौली नगर से पनौड़ी हतसा से सर्वा तक 12 किलोमीटर का बाइपास बनने के लिए पीडब्ल्यूडी ने सर्वे पूरा कर लिया है। विभाग ने 102 करोड़ की योजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना व्यय वित्त समिति (ईएफसी) के पास विचाराधीन है। जैसे ही समिति से स्वीकृति मिलती है, उसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य कराया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि जल्दी ही मंजूरी मिल जाएगी।
-
चंदोसी, दबतोरी, आसफपुर जाने वालों को मिलेगा फायदा
- बदायूं से मुरादाबाद, चंदौसी, आसफपुर, दबतोरी जाना होगा तो अभी बिसौली नगर में होकर निकलना होगा। ऐसे में वहां दिनभर जाम सा लगा रहता है। केवल रात के समय ही वाहन आसानी से पास हो पाते थे। बाइपास बन जाएगा तो लोगों को जाम से नहीं जूझना होगा। इससे समय की काफी बचत होगी।
-
- बिसौली में बाइपास की जरूरत है। ऐसे में इसका प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेज दिया है। स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। - देवपाल सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी