फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास जमीन अधिग्रहण शुरू,  16 किसानों ने कराए बैनामा

Wed, 01 Jun 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
अधिग्रहण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिह्नांकन के बाद लग चुके हैं सड़क की चौड़ाई और लंबाई में हिस्टोमीटर
विज्ञापन

शहर के बाईपास के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा चिह्नांकन कर हिस्टोमीटर लगा दिए गए हैं। अब अगली प्रक्रिया में गंाव नौशेरा के 16 किसानों ने अपनी सहमति के बाद बाईपास के लिए भूमि का बैनामा कर दिया। इसके साथ ही अधिग्रहण की शुरूआत हो गई है। हालांकि बाईपास के लिए करीब 22 हेक्टेयर जमीन किसानों से ली जाएगी। इसमें किसान पहले ही सहमति पत्र दे चुके हैं। नौ गांवों के 1008 किसानों से बाईपास के लिए उनकी जमीन लेनी है। 
बरेली-मथुरा हाई-वे पर नौशेरा से नवादा के रकबा तक नौ गांवों के रकबे में शहर का बाईपास आ रहा है। नपत के बाद किसानों से उनकी भूमि लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां बता दें कि इसके लिए संबंधित सर्किल के लेखपाल के साथ पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विजय कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व नपत के बाद नौ गांवों के किसानों की करीब 22 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण को कमिश्रर के पास स्वीकृति को भेजी गई थी। स्वीकृति के बाद किसानों ने बैनामा भी करना शुरू कर दिया है। नौशेरा गांव के किसानों से इसकी शुरूआत हो गई है। इस गांव के 16 किसानों ने शुरूआत में बैनामा कराया है। अब लगातार बैनामे होते रहेंगे। बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण होने के साथ काम शुरू कर दिया जाएगा। 8.25 किमी लंबाई वाले बाईपास की चौड़ाई भी 34 मीटर रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अवमुक्त 16 करोड़ से खरीदी जा रही है जमीन
 बाईपास के लिए शासन से 44.08 करोड़ स्वीकृत हैं। इसमें पहली किस्त के रूप में 16 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। सभी नौ गांवों की मुआवजा राशि की लिस्ट बना ली गई है। पहले फेज में इस राशि से किसानों की जमीन खरीदी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें