फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास का खिंचा खाका, 55 करोड़ से भूमि अधिग्रहण

Fri, 15 Jan 2016 06:11 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ये होगा बाईपास का स्वरूप
विज्ञापन

 लंबाई- 8.250 किमी होगी।
चौड़ाई- 45 मीटर (फोरलेन) होगी।

बरेली-मथुरा राजमार्ग नौशेरा किमी 105 से शुरू होकर, बदायूं-बिजनौर राजमार्ग पर स्टेडियम, छोटी ज्यारत, मरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग स्थित जीटीआई, आंवला रोड स्थित पावर हाउस के समीप से होता हुआ बरेली-बदायूं फोरलेन रोड या बरेली-मथुरा राजमार्ग किमी 97 से मिलेगा।
सोत पर बनेंगे दो पुल
बाईपास निर्माण में सोत नदी के बीच में पड़ने के कारण यहां छोटी ज्यारत रोड और उससे कुछ आगे, कुल दो पुलों का निर्माण भी होगा।

आसरा आवास के समीप से निकलेगा बाईपास
बदायूं। यहां बता दें कि इस समय छोटी ज्यारत से बिल्सी रोड के लिए जाने वाले मार्ग पर सोत नदी के किनारे शहर के गरीबों को आसरा योजना के तहत आवास बने हैं। इन आवास वालों को अब तक आवगमन को दुरुह रास्ता है, लेकिन बाईपास इसके समीप से निकलते ही आवागमन की बड़ी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन

चार राजमार्गों को को मिलाएगा बाईपास
बदायूं। शहर का प्रस्तावित बाईपास मार्ग बरेली-मथुरा, बदायूं-मेरठ, बदायूं-बिजनौर और मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्गों को आपस में मिलाएगा। चार राजमार्ग जिला मुख्यालय को छूते हैं और चारों ही राजमार्ग इस बाईपास से मिल जाएंगे।
 
रिंग रोड के रूप में बनेगी पहचान
बदायूं। बरेली-मथुरा राजमार्ग से शुरू होकर फिर से इसी राजमार्ग पर मिलने वाला बाईपास अर्द्ध चंद्राकार रूप में होगा। डेढ़ दशक पूर्व बनी बदायूं महायोजना में बाईपास का विस्तृत स्वरूप नक्शे में दर्शाया गया है। इसको आधार बनाकर ही नए बाईपास का प्रारूप खड़ा किया गया है।
विज्ञापन


बाईपास को वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद सर्वे का काम किया गया। अब राजस्व विभाग से जमीन की नपत कराई जाएगी। इसके लिए मैं जल्दी ही डीएम से मिलूंगा। राजस्व भिवभाग का सहयोग मांगूंगा। नपत के बाद जमीन अधिग्रहण और उसके बाद निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
- अनिल कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें