फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन न होने से लटकेगा समायोजित शिक्षकों को वेतन

Fri, 15 Jan 2016 05:50 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे ऐसे शिक्षकों के मुताबिक उत्तराखंड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट या फिर उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले समायोजित शिक्षकों का सत्यापन नहीं कराया गया। इससे वे लोग सत्यापन कराने के लिए विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने निर्देश दिए हैं कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक में किन्हीं दो के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराकर वेतन दे दिया जाए। जिले के सैंकड़ों समायोजित शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें सत्यापन न होने से अभी तक वेतन नहीं मिला है। कई समायोजित शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2000 से पहले उत्तराखंड के डिग्री कालेज और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा ग्रहण की थी। तब मेरठ यूपी बोर्ड का उस क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यालय हुआ करता था। उत्तराखंड बन जाने के बाद से रामनगर वहां का बोर्ड कार्यालय हो गया है। कहा कि कर्मचारी उन लोगों का सत्यापन कराने में जानबूझकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय को सत्यापन रिपोर्ट न भेजकर रामनगर को  भेज रहे हैं। जबकि वहां कोई रिकार्ड नहीं है। यदि ऐसे ही काम हुआ तो उन्हें समय से वेतन नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


अभी तक मेरे संज्ञान में ऐसा मामला नहीं आया है। यदि कोई समायोजित शिक्षक ऐसी समस्या को लेकर आता है तो उसे दूर कराया जाएगा।
आनंद प्रकाश शर्मा, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें