फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली से फुल आईं बसें, लोकल रूट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
लावेला चौक से गांधी ग्राउंड तक लगा जाम। संवाद - फोटो : Udhampur news
विज्ञापन
बदायूं। रविवार को दिल्ली से आने वालीं अधिकांश बसें फुल आईं, वहीं लोकल रूट पर जाने के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

घर पर दिवाली मनाने के लिए पंजाब, हरियाणा व हिमाचल से लोग अपने घरों को वापसी कर रहे हैं। दिल्ली से लोग काफी सहूलियत से आ गए, यहां से लोकल रूट पर जाने के लिए लोगों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा।


दिल्ली से आने वाले यात्री प्रेम शंकर ने बताया कि आनंद विहार बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लग रहीं हैं। बमुश्किल वहां से परिवार के साथ यहां तक आ सके हैं। हालांकि बस में बैठने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। अब अपने गांव जाना है, इसके लिए फिलहाल अभी कोई बस उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

शाम चार बजे के बाद भीड़ चरम पर पहुंची। इसमें छात्रों के साथ निजी व सरकारी कर्मचारी भी शामिल रहे। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली के लिए सौ बसों का संचालन किया जा रहा है।

बस अड्डे पर त्योहारी रौनक
शहर के बस स्टैंड पर सुबह से ही आने वाले लोगों की भीड़ रही। हर यात्री बस पकड़कर गांव-शहर की ओर दौड़ रहा था। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, रविवार को यात्रियों की संख्या सामान्य से दोगुनी रही। आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगी। प्रशासन ने ट्रैफिक सुचारू रखने व भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस व यातायात कर्मी तैनात करने की तैयारी की है।

सड़कों पर लगे जाम में घंटों फंसे रहे वाहन
घर लौटने की होड़ ने शहर के ट्रैफिक को चोक कर दिया। रेलवे स्टेशन, लावेला चौक, आंबेडकर पार्क, रोडवेज स्टैंड पर लंबा जाम लगा। कई वाहन घंटों फंसे रहे। त्योहारी शॉपिंग की वजह से बाजारों में भीड़ बढ़ी, जिससे जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस भी जाम खुलवाने मेंं विफल दिखी।
विज्ञापन



दिवाली पर रोडवेज प्रशासन लोगों को लगातार आवागमन की सुविधा देगा। इसके लिए चालक व परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर शासन से अतिरिक्त बसें भी मंगवाने की तैयारी है। दिल्ली से आने वाले लोगों की संख्या काफी रही है। - राजेश पाठक, एआरएम

लावेला चौक से गांधी ग्राउंड तक लगा जाम। संवाद- फोटो : Udhampur news

लावेला चौक से गांधी ग्राउंड तक लगा जाम। संवाद- फोटो : Udhampur news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें